यमुनोत्री धाम यात्रा से पहले अश्ववंशीय पशुओं की स्वास्थ्य जांच शुरू

यमुनोत्री धाम यात्रा से पहले अश्ववंशीय पशुओं की स्वास्थ्य जांच शुरू


उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर यमुनोत्री धाम यात्रा में संचालित होने वाले अश्ववंशीय पशुओं की अनिवार्य स्वास्थ्य जांच, खुर परीक्षण, बीमा और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एचएस बिष्ट ने बताया कि पशुपालन विभाग और जिला पंचायत की ओर से 16 से 31 मार्च तक प्रतिदिन दो शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
सोमवार को खरसाली गांव में आयोजित शिविर में 50 से अधिक घोड़े और खच्चरों की जांच, बीमा व पंजीकरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शिविरों के साथ-साथ पशु चिकित्सालयों में भी ये सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि यात्रा के दौरान पशुओं का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *