महिला मंगल दल व युवक मंगल दल की नई कार्यकारिणी का गठन

उत्तरकाशी। ग्राम पंचायत कुरौली में महिला मंगल दल और युवक मंगल दल की नई कार्यकारिणी का गठन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार (पति कपिलदेव पंवार), ग्राम प्रधान अजीतपाल पंवार, निवर्तमान अध्यक्ष रीना पंवार व सूरज पंवार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
सर्वसम्मति से प्रकाशी देवी को महिला मंगल दल का अध्यक्ष तथा कुलवीर सिंह पंवार को युवक मंगल दल का अध्यक्ष चुना गया। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में दोनों दल ग्राम विकास, सामाजिक कार्यों और जनहित के मुद्दों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही युवाओं से क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए आगे आने की अपील की गई।