प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की राजा गार्डन इकाई का हुआ गठन

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की राजा गार्डन इकाई का हुआ गठन


हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की राजा गार्डन इकाई का गठन किया गया। नवगठित इकाई में अभिषेक चौहान को अध्यक्ष, पंकज बागड़ी को महामंत्री, राकेश सैनी को कोषाध्यक्ष, आदित्य और चंदन सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सचिन शर्मा को संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग और तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। डॉ. गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता से ही उनके हितों की रक्षा संभव है। उन्होंने ऑनलाइन खरीदारी से प्रभावित हो रहे व्यापार पर चिंता जताते हुए सरकार के समक्ष व्यापारियों का पक्ष रखने की बात कही। नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक चौहान और महामंत्री पंकज बागड़ी ने भरोसा दिलाया कि सभी को साथ लेकर व्यापारी हितों के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *