ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत किया बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत किया बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन


देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और श्रमिकों के सत्यापन के लिए सघन अभियान चलाया।
15 मार्च को सुबह से ही नगर और देहात क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने पीजी, हॉस्टल, होम-स्टे, होटल और रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में आकस्मिक चेकिंग कर सत्यापन किया। इस दौरान मकान मालिकों और संस्थान संचालकों को किरायेदारों व कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया। सत्यापन न कराने वाले भवन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई भी की गई। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *