नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भागने से पहले दबोचा

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भागने से पहले दबोचा


हरिद्वार/लक्सर। कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जानकारी के अनुसार टांडा भागमल निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुभम पुत्र भोलू निवासी टांडा भागमल भोगपुर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज और धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से 14 मार्च को आरोपी को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की कोशिश में था। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *