16 साल से फरार आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

16 साल से फरार आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार


उत्तरकाशी। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 16 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को बड़कोट पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
वर्ष 2010 में थाना बड़कोट में धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज हुआ था, बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 376 भी जोड़ी गई। आरोपी प्रताप विश्वास गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदलता रहा और 2011 में अदालत ने उसे मफरूर घोषित कर दिया था। पुलिस टीम ने सर्विलांस और लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को शहडोल (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया। आरोपी वहां प्राइवेट क्लिनिक चला रहा था। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना स्वरूप 5000 रुपये का पुरस्कार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *