फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में जिलाधिकारी ने दिए एफआईआर के निर्देश

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में जिलाधिकारी ने दिए एफआईआर के निर्देश

हरिद्वार। जनपद में फर्जी प्रमाण पत्रों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर विकास खंड बहादराबाद में धोखाधड़ी से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि ज्वालापुर क्षेत्र निवासी शाहीन और उस्मान ने अपनी पुत्री के जन्म से संबंधित वर्ष 2009 का कथित हस्तनिर्मित प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र जारी करा लिया। बाद में अस्पताल में जांच करने पर पाया गया कि वर्ष 2008 में संबंधित अस्पताल अस्तित्व में ही नहीं था, जिससे प्रमाण पत्र फर्जी होने की पुष्टि हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और कूटरचना की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाए तथा जारी ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र को तत्काल निरस्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *