चारधाम यात्रा तैयारियों का जायजा लेने ब्रह्मपुरी-तपोवन पहुंचीं डीएम

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर ब्रह्मपुरी, तपोवन, नीरगढ़, खारास्रोत और ढालवाला क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राफ्टिंग प्वाइंट पर जाम से निपटने के लिए वाहनों और बुकिंग व्यवस्था का डेटा तैयार करने के निर्देश दिए। तपोवन क्षेत्र में नालियों की मरम्मत, लटकते तारों को व्यवस्थित करने और अवैध ढांचों को हटाने के निर्देश भी दिए गए। खारास्रोत में ध्वस्त पुल का मलबा हटाने और एनएच की नालियों की सफाई के आदेश दिए। बाद में होटल एसोसिएशन के साथ बैठक कर यात्रा के दौरान पार्किंग व्यवस्था और एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर दिशा-निर्देश दिए।