बीटल्स आश्रम का डीएम ने किया निरीक्षण, विरासत के अनुरूप विकास कार्यों के दिए निर्देश

बीटल्स आश्रम का डीएम ने किया निरीक्षण, विरासत के अनुरूप विकास कार्यों के दिए निर्देश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत विकसित किए जा रहे बीटल्स आश्रम व चौरासी कुटिया का निरीक्षण कर निर्माण एवं संरक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य आश्रम की ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान को संरक्षित रखते हुए किए जाएं। डीएम ने 121 कुटियाओं के पुनरोद्धार को पुराने स्वरूप के अनुसार करने, संग्रहालय का आकर्षक थ्री-डी डिजाइन तैयार करने तथा परिसर में मिलने वाली ऐतिहासिक वस्तुओं को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने पर्यटकों की सुविधा के लिए पेयजल, प्राकृतिक शैली की बैठने की व्यवस्था और बर्ड वॉचिंग ट्रेल विकसित करने की बात कही। साथ ही मार्गों में आधुनिक टाइल्स के बजाय पारंपरिक पत्थर का प्रयोग करने और साइनेज लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *