जिलाधिकारी ने सड़क का निरीक्षण कर दिए मरम्मत के निर्देश

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग से कोटी डोभालों गांव तक जाने वाली सड़क और डाबरी क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने सड़क में दरारें और खराब स्थिति की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को मलबा हटाने, सुरक्षा दीवार बनाने और सड़क मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे किए जाएं ताकि आवागमन में परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख जोत सिंह बिष्ट, जनप्रतिनिधि, विभागीय कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।