चार लापता मासूमों को शिमला से सकुशल किया बरामद

चार लापता मासूमों को शिमला से सकुशल किया बरामद


उत्तरकाशी। मोरी क्षेत्र से लापता चार मासूम बच्चों को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच बताई गई है, जो घर से बिना बताए चले गए थे। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में एसओजी और मोरी पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश की और बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला। बरामदगी के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों की सुरक्षित वापसी पर परिजनों ने उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *