एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश


पौड़ी। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए संयुक्त टीम बनाकर नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अफवाहों से बचने और अनावश्यक गैस बुकिंग न करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *