लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात


लक्सर/भराड़ीसैंण। लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़े प्रस्ताव रखे गए। विधायक ने नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर स्थित राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल को हाई स्कूल में उच्चीकृत करने का प्रस्ताव दिया, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएलएड भर्ती परीक्षा को शीघ्र आयोजित कराने के विषय पर भी चर्चा हुई। विधायक शहजाद ने कहा कि इन निर्णयों से क्षेत्र के युवाओं और छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *