जंगल में बोरे में बंद मिला महिला का सड़ा-गला शव

जंगल में बोरे में बंद मिला महिला का सड़ा-गला शव


देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जंगल के अंदर महिला का शव बरामद किया, जो करीब 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी देहरादून मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली। मामले की जांच और महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *