विद्युत कर्मचारियों की गेट मीटिंग, आंदोलन तेज करने का निर्णय

देहरादून। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विद्युत भवन डाकपत्थर में गेट मीटिंग आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता इंजीनियर राजेश तिवारी और संचालन संजय राणा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर कार्य करने और लगातार गेट मीटिंग के बावजूद प्रबंधन की ओर से वार्ता कर समाधान नहीं किया गया है। निर्णय लिया गया कि 16 मार्च को महाप्रबंधक यमुना घाटी कार्यालय पर पूरे दिन धरना दिया जाएगा। साथ ही 13 और 17 मार्च को गेट मीटिंग तथा 27 मार्च को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड मुख्यालय, ऊर्जा भवन देहरादून में विशाल सत्याग्रह किया जाएगा। सभा में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।