एएनएम को 30 हीमोग्लोबिन जांच किट की वितरित

एएनएम को 30 हीमोग्लोबिन जांच किट की वितरित


हरिद्वार। एनीमिया मुक्त भारत और टीबी उन्मूलन अभियान के तहत सीएचसी लक्सर में श्री फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से एएनएम को 30 हीमोग्लोबिन जांच किट वितरित की गईं। किटों का वितरण श्री फाउंडेशन के प्रतिनिधि अश्वनी कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद और डॉ. नलिंद असवाल सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि इन किटों की मदद से एएनएम घर-घर जाकर महिलाओं, किशोरियों और जरूरतमंदों की हीमोग्लोबिन जांच कर सकेंगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद ने सहयोग के लिए श्री फाउंडेशन ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *