गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने मंगलवार को गंगोत्री धाम पहुंचकर चारधाम यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा मार्ग, स्नान घाटों, पार्किंग स्थलों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और ठहरने की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। डीएम ने स्नान घाट सौंदर्यीकरण, निर्माण कार्यों में तेजी, सीवरेज की जांच और मंदिर परिसर में सोलर प्लांट का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। साथ ही धराली में आपदा प्रभावित परिवारों से मिलकर समस्याएं सुनीं और यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।