सघन चेकिंग अभियान में 27 वाहनों के चालान, 7 सीज

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी के निर्देश पर टिहरी गढ़वाल में परिवहन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना टैक्स, बिना फिटनेस तथा ट्रिपल राइडिंग जैसे नियमों के उल्लंघन पर कुल 27 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 7 वाहनों को सीज किया गया। एआरटीओ सतेंद्र राज ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। अभियान में परिवहन विभाग की टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।