चतुर्थ टिहरी कप महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में चमोली टीम विजेता

चतुर्थ टिहरी कप महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में चमोली टीम विजेता


टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। पीटीसी मैदान टिहरी में आयोजित चतुर्थ टिहरी कप महिला फुटबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की महिला टीमों ने भाग लिया।
पहले सेमीफाइनल में चमोली ने मुनस्यारी पिथौरागढ़ को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बागेश्वर ने उत्तरकाशी हॉस्टल को 1-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला चमोली और बागेश्वर के बीच खेला गया, जिसमें चमोली की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को खेल विभाग तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार द्वारा सम्मानित किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *