भाजपा बूथ बैठक में ‘मन की बात’ सफल बनाने का आह्वान

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गहड़ में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सौजन्य से छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ड्रेस मिलने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
इसी दौरान वार्ड नंबर 3 के बूथ संख्या 159 गहड़ में भाजपा की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।