विधानसभा घेराव की सफलता पर किया आभार व्यक्त
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गैरसैंण विधानसभा भवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की है। गोदियाल ने कहा कि आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों की राजधानी गैरसैंण में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम ने यह संदेश दिया है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से असंतुष्ट है।