पंजनहेड़ी गोलीकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। पंजानहेड़ी गोलीकांड मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को कनखल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनका मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से सीजेएम संदीप कुमार की कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मामला 28 जनवरी का है, जब ऊषा टाउनशिप में कथित अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर प्रशासनिक टीम भूमि पैमाइश के लिए पहुंची थी। इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और फायरिंग हुई, जिसमें सचिन चौहान और कृष्णपाल घायल हो गए थे। दोनों का उपचार एम्स ऋषिकेश में चला। इस मामले में मुख्य आरोपी अतुल चौहान पहले ही कनखल थाने में सरेंडर कर चुका था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे। पुलिस ने 9 मार्च को तरुण चौहान, अभिषेक चौहान और गौरव चौहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को थाने लाए जाने के दौरान कुछ संगठनों के लोगों ने उन्हें छोड़ने के लिए दबाव बनाया, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के बीच कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया।