अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोईवाला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने ग्राम नागल ज्वालापुर में दबिश देकर संजय उर्फ बिट्टू (35) को कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, भारी मात्रा में लाहन तथा शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी, पाइप और अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर मिले लाहन को नष्ट कर दिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक भावना सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही।