सतपुली के पास पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

सतपुली के पास पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत


पौड़ी गढ़वाल। सतपुली क्षेत्र में सोमवार को एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना मल्ली सतपुली में होटल हिमालय के पास हुई। वाहन चालक को बाहर निकालने पर उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान हरिओम (42) निवासी पिलखुवा, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया गया कि पिकअप वाहन में आयुर्वेदिक दवाइयां लदी थीं और वह पिलखुवा से पौड़ी की ओर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *