गैस की कीमतों वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

गैस की कीमतों वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


हरिद्वार। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने ऋषिकुल तिराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकारी शहर अध्यक्ष विशाल प्रधान के नेतृत्व और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है और गैस के दाम बढ़ने से गरीब व मध्यम वर्ग का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में विफल रही है। चेतावनी दी कि यदि गैस कीमतें वापस नहीं ली गईं तो कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *