मातृशक्ति सम्मान समारोह में 500 से अधिक महिलाएं सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मोथरोवाला वार्ड के दौड़वाला में कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव एवं युवा नेता वैभव वालिया द्वारा मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की 500 से अधिक महिलाओं को सम्मानित कर उनके समाज निर्माण में दिए योगदान को सराहा गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और मातृशक्ति के बिना सशक्त समाज की कल्पना संभव नहीं है।
वैभव वालिया ने कहा कि माताएं और बहनें समाज की आधारशिला हैं, इसलिए उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस हमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए कार्य करने का संकल्प लेने का अवसर देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं, कांग्रेस पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मातृशक्ति को सम्मानित कर समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।