पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला आयोजित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला आयोजित
 
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। ज्ञानसू स्थित पार्टी कार्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियानदृ2026’ के अंतर्गत वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
पूर्व विधायक विजयपाल सिंह साजवाण ने कहा कि प्रेरणादायी उद्बोधन से संगठनात्मक कार्यशैली और वैचारिक स्पष्टता को नई दिशा मिली है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी तथा प्रशिक्षण महाअभियान की जिला एवं मंडल समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रसेवा के संकल्प पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *