शिक्षक राजीव को मिली मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

शिक्षक राजीव को मिली मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी


हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के सभी शिक्षक संगठनों के संयुक्त मंच शिक्षक महासंघ के विस्तार के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय इमलीखेड़ा, रुड़की के सहायक अध्यापक ’’राजीव शर्मा’’ को मीडिया प्रकोष्ठ का सदस्य नामित किया गया है। इस मनोनयन पर महासंघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक समुदाय ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। महासंघ के संयोजक मंडल ने कहा कि मीडिया प्रकोष्ठ संगठन और समाज के बीच सेतु का कार्य करता है तथा राजीव शर्मा अपनी सक्रियता, संवाद कौशल और शैक्षिक प्रतिबद्धता से शैक्षिक सरोकारों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *