मुख्य सेवक की जन चौपाल: खाट पर बैठकर मुख्यमंत्री धामी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जिलाधिकारी को दिए हर समस्या के त्वरित निस्तारण के निर्देश


जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में नीलाधारा गंगा तट पर उस समय एक अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीणों की परंपरागत खाट पर बैठकर जन चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने उन्हें पंच अथवा मुखिया की भांति पगड़ी पहनाकर सर्वमान्य स्वरूप में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय, सरल और जमीनी अंदाज़ ग्रामीणों को बेहद भाया। चौपाल के दौरान आगे से लेकर पीछे तक ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई मुख्यमंत्री को नजदीक से देखने व सुनने को उत्सुक दिखा।

मुख्य सेवक जन चौपाल का उद्देश्य

मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत मुख्य सेवक जन चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने खाट पर बैठकर सीधे जनता से संवाद किया और स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार जनता से दूर नहीं, बल्कि उनके बीच और उनके द्वार तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।

समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जन चौपाल के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी शिकायत को लंबित रखना स्वीकार्य नहीं होगा।


सरकार जनता के द्वार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सेवक की चौपाल कोई औपचारिक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की जवाबदेही और संवेदनशीलता का जीवंत प्रमाण है। सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं जनता के द्वार पर पहुंचे। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

रोजगार, किसान और विकास पर फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं और अब तक 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। किसानों के हितों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, कृषि उत्पादों के बेहतर मूल्य और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों के समग्र सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

नेतृत्व और संतों का समर्थन

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी निरंतर हर वर्ग की उन्नति और विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री को सनातन संस्कृति का रक्षक बताते हुए कहा कि वे कम बोलते हैं और काम ज्यादा करते हैं।

जनसहभागिता का सशक्त उदाहरण

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। यह जन चौपाल सरकार और जनता के बीच विश्वास का सशक्त सेतु बनकर उभरी और ’विकल्प रहित संकल्प’ के साथ उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प को नई मजबूती मिली।


मुख्यमंत्री कर रहे हर वर्ग की उन्नति के लिए कार्य

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री निरंतर हर वर्ग की उन्नति और विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।जिससे प्रदेश का चहुमुंखी विकास हो रहा है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दोबारा से फिर से सरकार आई।

सनातन रक्षक हैं धामी

महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद ने मुख्यमंत्री धामी को सनातन का रक्षक बताते हुए कहा कि वे बोलते कम है और काम ज्यादा करते हैं। आज गांवो में बहुत ज्यादा काम हुआ। उत्तराखंड में चारधाम के बाद पांचवे धाम धामी है। उन्होंने विकास की धारा बहाकर मॉडल प्रदेश बनाकर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा जनता की समस्याओ को सुनकर उनका निवारण कराते है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी, मेयर हरिद्वार किरण जैसल, मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल, विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ मधु सिंह, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, देशराज कर्णवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *