शिव ही आदि है और शिव ही अनादि है

हरिद्वार। ब्रह्मपुरी, मनसा देवी रोड स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में भक्तजनों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परम पूज्य स्वामी बाबा राजगिरी जी महाराज ने कहा कि शिव ही आदि हैं और शिव ही अनादि हैं, सच्ची भक्ति जीवन को सार्थक बनाती है। स्वामी भारत गिरी महाराज ने कहा कि ईश्वर में आस्था कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस देती है। श्री प्रवीण कश्यप ने कहा कि भक्ति लोक-परलोक दोनों को सुधारती है और मनुष्य को सद्गुणों के मार्ग पर ले जाती है। कार्यक्रम में अनेक संत, गणमान्यजन व भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।