महाशिवरात्रि पर आज टपकेश्वर मेला हेतु रूट रहेगा डायवर्ट
देहरादून। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व यातायात सुचारु रखने हेतु रूट डायवर्जन लागू रहेगा। कैण्ट चौक से टपकेश्वर मंदिर की ओर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
बल्लूपुर चौक/कौलागढ़ से आने वाले वाहन निम्बूवाला तिराहे से बाएं ओएनजीसी हेलीपैड पार्किंग में भेजे जाएंगे। सर्किट हाउस/सीएसडी तिराहे से आने वाले वाहन पोस्ट ऑफिस तिराहे से नींबूवाला होकर ओएनजीसी हेलीपैड पार्किंग में जाएंगे, पार्किंग फुल होने पर हरवंश कपूर ऑडिटोरियम पार्किंग का उपयोग होगा। बीरपुर से आने वाले वाहन कैण्ट चौक होकर नींबूवाला मार्ग से पार्किंग में जाएंगे। गढ़ी कैण्ट चौक पर दबाव बढ़ने पर पोस्ट ऑफिस तिराहे से ट्रैफिक बिंदाल की ओर तथा कौलागढ़ से कैण्ट जाने वाला ट्रैफिक आंशिक रूप से किशन नगर चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। मेला बसें महिंद्रा ग्राउंड में पार्क होंगी।