महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात सुधार शीर्ष प्राथमिकता

महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात सुधार शीर्ष प्राथमिकता


देहरादून। प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। एसएसपी डोबाल ने महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने, कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा यातायात सुधार की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में निरंतर निगरानी और सख्त प्रवर्तन के साथ सुधारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने पुलिसकर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने पर फोकस रखने की बात कही। साथ ही सामाजिक सौहार्द और धार्मिक सामंजस्य को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का स्पष्ट संदेश देते हुए सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *