जंगल में भटके श्रद्धालुओं का किया रात्रि रेस्क्यू, सभी सुरक्षित

जंगल में भटके श्रद्धालुओं का किया रात्रि रेस्क्यू, सभी सुरक्षित


पौड़ी। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीलकंठ महादेव मंदिर से लौट रहे पांच श्रद्धालु रास्ता भटककर जंगल में फंस गए। 13 फरवरी की रात डायल 112 से सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि श्रद्धालु राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में फंसे हैं। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने रात में सर्च अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्गम और संवेदनशील वन क्षेत्र में सफल रेस्क्यू पर श्रद्धालुओं ने टीम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *