सड़क सुरक्षा माह के तहत चालकों की नेत्रों का किया परीक्षण

सड़क सुरक्षा माह के तहत चालकों की नेत्रों का किया परीक्षण

पौड़ी। प्रदेश में चल रहे 36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत कोटद्वार में यातायात पुलिस द्वारा विशेष नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में बद्रीनाथ मार्ग पर आयोजित शिविर में टैक्सी, ऑटो व ई-रिक्शा चालकों सहित पुलिस व होमगार्ड जवानों की आंखों की जांच की गई। नेत्र विशेषज्ञों ने आवश्यक दवाइयां व आई ड्रॉप वितरित किए तथा जरूरतमंदों को चश्मा व आगे की जांच की सलाह दी। साथ ही नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल उपयोग से बचने, ओवरलोडिंग न करने, सीट बेल्ट लगाने और गति सीमा पालन की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *