परिवार रजिस्टरों में हुई प्रविष्टियों की गहन जांच के दिए निर्देश

परिवार रजिस्टरों में हुई प्रविष्टियों की गहन जांच के दिए निर्देश

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने परिवार रजिस्टरों की पारदर्शिता और अनियमितताओं के निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने वर्ष 2003 के बाद परिवार रजिस्टरों में दर्ज नई प्रविष्टियों की सूक्ष्म जांच हेतु जिला और ब्लॉक स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने 16 से 28 फरवरी तक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया। इसके अंतर्गत ग्राम सभाओं की बैठकों में परिवार रजिस्टरों का वाचन कर वास्तविक लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का सत्यापन भी किया जाएगा, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आकांक्षी ब्लॉक मोरी में भारत नेट परियोजना की प्रगति का भी निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र की इंटरनेट कनेक्टिविटी की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ जय भारत सिंह और एडीएम मुक्त मिश्र सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *