मादक पदार्थ रोकथाम के लिए जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

मादक पदार्थ रोकथाम के लिए जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश


उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए संबंधित विभागों को कारगर कदम उठाने और जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध भांग और अफीम की खेती रोकने हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी करने और संयुक्त टीम द्वारा नष्ट करने के आदेश दिए। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने स्कूलों में नशे के दुष्प्रभाव पर जागरूकता शिविर आयोजित करने और युवाओं को मादक पदार्थों से बचाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने मानस हेल्पलाइन 1933 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे प्रशासन तक पहुंचे। बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, वन क्षेत्राधिकारी यशवंत सिंह, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *