शिविर में 25 शिकायतें दर्ज, 138 लोग लाभान्वित

शिविर में 25 शिकायतें दर्ज, 138 लोग लाभान्वित


रूद्रप्रयाग। विकासखंड एकेश्वर की न्याय पंचायत धरासू में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में 527 ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में दर्ज 25 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से 138 लोगों को सीधे लाभान्वित किया गया। उपजिलाधिकारी ने 23 विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


शिविर में 380 ग्रामीण लाभान्वित

रूद्रप्रयाग। विकासखंड गैरसैंण, तहसील आदिबद्री की न्याय पंचायत देवलकोट (कंसुआ) में गुरुवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, पशुपालन एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के स्टालों से 380 ग्रामीणों ने लाभ प्राप्त किया। कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक समस्याएं शामिल थीं। सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।


शिविर में 24 में से 20 शिकायतों का निस्तारण

उत्तरकाशी। विकासखंड भटवाड़ी की न्याय पंचायत गंगोरी में इंटर कॉलेज भंकोली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार और उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी उपस्थित रहे। शिविर में कुल 24 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 20 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ग्रामीणों ने सड़क मार्ग मरम्मत, एंबुलेंस सेवा और अन्य स्थानीय समस्याएं उठाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *