असहाय दिव्यांग युवक का रेस्क्यू, उपचार व पुनर्वास की पहल

असहाय दिव्यांग युवक का रेस्क्यू, उपचार व पुनर्वास की पहल


पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस ने एक असहाय दिव्यांग युवक का मानवीय रेस्क्यू किया। लगभग 30 वर्षीय युवक एक पैर में गंभीर संक्रमण के कारण चलने-फिरने में असमर्थ था और उसके माता-पिता का पूर्व में निधन हो चुका था।
सूचना मिलते ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। चिकित्सकीय सलाह पर युवक को उपचार व पुनर्वास हेतु प्रेमधाम आश्रम में भर्ती कराया गया, जहां सर्जरी के बाद उसकी स्थिति में सुधार है। इस सराहनीय कार्य में महिला मुख्य आरक्षी रजनी नौटियाल, महिला आरक्षी विद्या मेहता व आरक्षी सत्येंद्र लखेड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *