हरिद्वार में 10 दरोगा समेत 24 एलआईयू कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

हरिद्वार में 10 दरोगा समेत 24 एलआईयू कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव एवं कुंभ-2027 को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने एलआईयू के 10 दरोगा समेत 24 कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसका उद्देश्य खुफिया तंत्र को मजबूत कर कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना है। तबादला सूची के अनुसार एसआई राजेंद्र सिंह राय को विदेशी शाखा नगर हरिद्वार, विजय कुमार को भगवानपुर, बलजीत राजवंशी को रुड़की, अनिल नेगी को रानीपुर-सिडकुल, विवेक सती को ज्वालापुर सहित अन्य दरोगाओं को विभिन्न उप यूनिटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा हेड कांस्टेबल व कांस्टेबलों के भी स्थानांतरण किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *