मोबाइल व लैपटॉप पर स्क्रीन टाइम कम कर कैरियर पर करें फोकस

मोबाइल व लैपटॉप पर स्क्रीन टाइम कम कर कैरियर पर करें फोकस


उत्तरकाशी। “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा समाज, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय की अध्यक्षता में मसीह दिलासा स्कूल (एमडीएस), उत्तरकाशी में छात्र-छात्राओं हेतु जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
एसपी ने साइबर अपराध, यातायात नियम, नशा, महिला अपराध एवं फायर सेफ्टी की जानकारी देते हुए छात्रों से मोबाइल व लैपटॉप पर स्क्रीन टाइम कम कर कैरियर पर फोकस करने का आह्वान किया। उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सतर्कता, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, हेलमेट पहनने तथा ओवरस्पीड व रैश ड्राइविंग से बचने की सलाह दी। शिविर में 30 छात्र-छात्राओं का रोड सेफ्टी क्लब गठित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने नशे के दुष्प्रभाव बताए, जबकि महिला उपनिरीक्षक गीता ने महिला सुरक्षा, गौरा शक्ति, डायल 112 एवं “अभया” अभियान की जानकारी दी। साइबर, यातायात व फायर टीम द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *