पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण चालक की हुई मौत

पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण चालक की हुई मौत

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / हरेंद्र बिष्ट,
 
थराली। देवाल-सुयालकोट-खेता मोटर सड़क पर पदमल्ला गांव के पास एक पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने चालक के शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।
         प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात्रि करीब 9 बजें देवाल से बोरागाड़ के जातें हुए पदमल्ला के साथ पुल के पास पिकअप वाहन संख्या यूके 11 सीए 1468 असंतुलित हो कर खाई में जा गिरा। जिस कारण वाहन का चालक ओडर निवासी 32 वर्षीय जयवीर सिंह गड़िया पुत्र श्याम सिंह की की दर्दनाक मौत हों गई हैं। वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवाल के पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत सहित तमाम अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक जयवीर सिंह को खाईं से निकल कर सड़क पर लाएं जहां से उसे आपातकालीन एम्बुलेंस 108 के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लेजाया गया जहां पर चिकित्सकों ने जयवीर को मृतक घोषित कर दिया। थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम किया जा रहा हैं। जयवीर सिंह के दुर्घटना में आकस्मिक मौत हों जाने के कारण ओड़र सहित आसपास के गांव में शोक की लहर दौड़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *