ब्लॉक पुरोला को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य किया निर्धारित

ब्लॉक पुरोला को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य किया निर्धारित


उत्तरकाशी। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत की अध्यक्षता में राणा एनेक्सी सभागार, आईएसबीटी कॉम्प्लेक्स पुरोला में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ब्लॉक पुरोला को टीबी मुक्त बनाने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में समस्त स्वास्थ्य कर्मी, आशा, सीएचओ, एएनएम एवं ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026 तक ब्लॉक पुरोला को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वर्ष 2025 में 21 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने हेतु चयनित किया गया है। उन्होंने आमजन, जनप्रतिनिधियों, आशा व स्वास्थ्य कर्मियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसी आर्य, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज असवाल, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुलबीर राणा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *