डीएम ने भूमि मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम ने भूमि मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सेना, आईटीबीपी एवं अन्य विभागों से जुड़े भूमि मामलों को लेकर सिविलदृमिलिट्री लाइजन बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित भूमि व सीमांकन मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। औली क्षेत्र में भूमि सीमांकन हेतु अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी ज्योर्तिमठ, सेना, आईटीबीपी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी भूमि मामलों का निस्तारण शासन के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से करने पर जोर दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *