डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार में बोर्ड परीक्षा तथा गृह परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षयों की सफलता की कामना करते हुए यज्ञ का आयोजन

डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार में बोर्ड परीक्षा तथा गृह परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षयों की सफलता की कामना करते हुए यज्ञ का आयोजन

हरिद्वार से रोहित वर्मा की रिपोर्ट – डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार में बोर्ड परीक्षा तथा गृह परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षयों की सफलता की कामना करते हुए यज्ञ का आयोजन किया गया। वानप्रस्थ आश्रम आर्य नगर ज्वालापुर से पधारे स्वामी तेजस मुनि ने बताया कि इस यज्ञ का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद शर्मा के अनुरोध पर विशेष कर कक्षा 10 एवं 12 के बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे छात्र छात्राओं की सफलता एवं कक्षा 12 के छात्रों को विद्यालय से विदाई के अवसर पर आशीर्वाद प्रदान करने के उद्देश्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की यज्ञ का आयोजन जहां हमारे वातावरण को शुद्ध करता है वही दूसरी ओर यज्ञ करने से हमारी हर मनोकामना पूर्ण होती है और हमारा मन शुद्ध होता है।


यज्ञ के पश्चात पंडित राज बल शर्मा वैदिक न्यास की ओर से आयोजित आर्य संस्कृति व साहित्य ज्ञान परीक्षा का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए पंडित प्रभात मुनि ने बताया कि इस परीक्षा से पूर्व तेजस मुनि द्वारा विद्यालय में आकर लगभग 1 माह तक कक्षा 6 से 8 तक के सभी छात्र- छात्राओं की प्रतिदिन 1 घंटा तैयारी कराई गयी। उनके इस प्रयास से कक्षा 8 की छात्रा सिमरन सैनी ने प्रथम, कक्षा 7 की गोरी ने द्वितीय, तथा कक्षा 8 की खुशी वर्मा एवं कक्षा 6 की आस्था ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया न्यास की ओर से इन छात्राओं को क्रमशः ₹5000 ₹3000 एवं ₹2000 का नकद पुरस्कार दिया गया। छात्र अंशुल शर्मा, वैष्णवी, गौरव, तेजस शर्मा, कृष्ण सिंह नेगी, नैंसी, क्रांति नाइक, करीना सैनी, योगेश राजपूत, विनीत एवं राजीव कुमार को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500-500 रुपए प्रदान किए गए। वानप्रस्थ आश्रम के प्रधान आर के गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद शर्मा तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं बधाई के पात्र हैं जो छात्र- छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

उनके इस प्रयास में वानप्रस्थ आश्रम सदैव उनके साथ है। कार्यक्रम के समापन पर पंडित राजपाल शर्मा वैदिक न्यास के अधिष्ठाता प्रभात मुनि एवं सविता शर्मा द्वारा छात्र छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को प्रसाद के रूप में मिष्ठान्न वितरण किया गया इस अवसर पर वानप्रस्थ आश्रम के उप प्रधान कामेंद्र आर्य, सुबोध गुप्ता, निर्मल सचदेवा, राजेंद्र बिष्ट, दिनेश कुमार शर्मा तथा विद्यालय के शिक्षक प्रवीण त्यागी, सरीन कुमार,श्रवण कुमार, दीपक मिश्रा प्रियंका शर्मा, निधि शर्मा,जागृति पंडित, राजीव कौशिक, नीरज कुमार, सुषमा शर्मा, यज्ञ राज भट्ट, निशा,राजेश ठाकुर, प्रेम, आशीष आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *