श्रीनगर में आवारा कुत्तों के लिए एबीसी अभियान शुरू

श्रीनगर में आवारा कुत्तों के लिए एबीसी अभियान शुरू


श्रीनगर गढ़वाल। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल द्वारा एनीमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) अभियान शुरू किया गया है। नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि अभियान के तहत आवारा कुत्तों को पकड़कर एबीसी केंद्र ले जाया जाएगा, जहां विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की देखरेख में उनका वैज्ञानिक तरीके से बंध्याकरण किया जाएगा। उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ के बाद कुत्तों को नियमानुसार उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था।
उन्होंने बताया कि नवनिर्मित गौशाला के समीप स्थित एबीसी केंद्र में 50 से अधिक कुत्तों को रखने की क्षमता है। यह अभियान 15 दिन से एक माह तक संचालित किया जाएगा। महापौर आरती भंडारी ने कहा कि एबीसी अभियान एक मानवीय और वैज्ञानिक उपाय है, जिससे आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित होगी और नागरिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने शहरवासियों से अभियान में सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *