महापौर आरती भंडारी का जन संवाद कर सुनी समस्याएं

महापौर आरती भंडारी का जन संवाद कर सुनी समस्याएं


श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल की महापौर आरती भंडारी ने वार्ड संख्या 40 बिल्केदार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वार्डवासियों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय नागरिकों ने सड़क, जलापूर्ति, सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिन पर महापौर ने गंभीरतापूर्वक चर्चा की।
महापौर आरती भंडारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जन संवाद का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद कर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।
उन्होंने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महापौर ने व्यापार सभा अध्यक्ष बिपेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तम सिंह कठैत, सेवानिवृत्त कैप्टन दिगंबर सिंह रावत सहित सभी सहयोगियों व मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *