ग्राफिक एरा अस्पताल ने चिकित्सा शिविर का आयोजन कर मरीजों को किया निःशुल्क दवा का वितरण

ग्राफिक एरा अस्पताल ने चिकित्सा शिविर का आयोजन कर मरीजों को किया निःशुल्क दवा का वितरण
 

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,

 
थराली/देवाल। ग्राम पंचायत देवसारी में ग्राफिक एरा अस्पताल देहरादून के द्वारा विशेष एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें कुल 60 रोगियों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण किया, जबकि 10 गंभीर रोगों से ग्रस्ति रोगियों को रेफर किया गया।
         रविवार को ग्राफिक एरा अस्पताल देहरादून की एक विशेष चिकित्सा टीम पर्यटन ग्वालदम से से लगें देवसारी गांव पहुंचीं जहां जूनियर हाईस्कूल के पास चिकित्सकीय टीम ने गांव के रोगियों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध करवाई। इस दौरान टीम ने गांव के 60 लोगों की जांच की इनमें से गंभीर रोगों से ग्रस्ति 10 रोगियों को ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून के लिए रेफर किया गया।इस मौके पर देवाल के जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया,देवसारी की ग्राम प्रधान सुनीता देवी आदि ने ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून के द्वारा गांव, गांव में लगाएं जा रहें निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि इससे पिंडर घाटी जोकि चिकित्सा की दृष्टि से सुविधाओं से वंचित हैं यहां के वासिंदों को काफी अधिक लाभ मिलेगा। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन पर जनप्रतिनिधियों ने ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून के प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए निकट भविष्य में भी गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने की अपेक्षा जताईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *