26 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन, तैयारियां तेज

26 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन, तैयारियां तेज


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर बाजार क्षेत्र में 26 फरवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को भव्य बनाने हेतु आदिति पैलेस में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आरएसएस विभाग प्रचारक राहुल ने की। सम्मेलन के लिए 51 सदस्यीय आयोजन समिति गठित की गई है, जिसमें गणेश भट्ट को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता से सम्मेलन को सर्वसमावेशी स्वरूप दिया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं हेतु टीमें गठित कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *