अफसर बिटिया कार्यक्रम में बेटियों को दी जानकारी

पौड़ी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विकासखंड थलीसैंण के राजकीय इंटर कॉलेज गंगाऊ में अफसर बिटिया कार्यक्रम एवं करियर परामर्श आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण व निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने करियर विकल्प, कानूनी अधिकार, साइबर अपराध, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।