भाजयुमो प्रदेश मंत्री गोलीकांड में फरार, पार्टी ने मांगी रिपोर्ट

भाजयुमो प्रदेश मंत्री गोलीकांड में फरार, पार्टी ने मांगी रिपोर्ट
हरिद्वार। पंजनहेड़ी ग्राम में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर हुई जांच के दौरान हुए गोलीकांड में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान सहित अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में तरुण चौहान के परिवार पर सरकार और प्रशासन को बदनाम करने की साजिश में शामिल होने के आरोप सामने आए हैं, जिसके आधार पर निष्कासन की कार्रवाई संभव है।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि मातृसदन द्वारा व्यक्ति विशेष को लगातार निशाना बनाकर पार्टी की छवि धूमिल की जा रही है। यदि अवैध प्लॉटिंग पर चिंता है तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाए, न कि किसी एक व्यक्ति को बदनाम किया जाए।
गौरतलब है कि 28 जनवरी को जांच के दौरान विवाद बढ़ा और फायरिंग में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई सचिन चौहान व पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल घायल हो गए, जिनका एम्स ऋषिकेश में उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *